आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर निवासी द्वारा काफी दिनों से गांव के सामने कुरहस मोड के पास कट्टा सटाकर धमकी देकर लोगों को डरा धमका कर छिनैती करने का कार्य किया करता था।
जिसको लेकर चौकी इंचार्ज इमलिया थाना कोतवाली जीयनपुर द्वारा आरोपी नवीन सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी सिंह को गिरफ्तार करके कट्टा और कारतूस के साथ जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज इमलिया सुभाष तिवारी द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे जब वह सड़क पर छिनैती करने की फिराक में था इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस समय वह रात्रि में सड़क पर खड़े होकर छिनैती करने की फिराक में लगा हुआ था उस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वह कई दिनों से लगातार लोगों को डरा धमकाकर छिनैती किया करता था। जिसकी सूचना पुलिस को कई लोगों ने दी थी जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया था और शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।