Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: वाहन चेकिंग के दौरान जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध असला व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली जीयनपुर में तैनात उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह हमराहियों संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
 इस दौरान रजादेपुर मोड से पहले नहर पुलिया के पास से आरोपी शिवा उपाध्याय पुत्र दीनदयाल उपाध्याय निवासी एकवनडाड थाना जीयनपुर को एक  तमंचा .303 बोर एक कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में पुलिस ने मु0अ0स0125/2024 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही इस मामले की विवेचना उ0नि0 गुरूदयाल यादव को सौंप दी गई है।

और नया पुराने