Breaking News

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ और पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च कराया सुरक्षा का एहसास।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: लोकसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आरपीएफ ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। 
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। पुलिस ने शत प्रतिशत व निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस का फ्लैग मार्च जीयनपुर बाज़ार, बाज़ार ख़ास, आज़ाद नगर, समता नगर, आदर्श नगर, कुरैश नगर सहीत विभिन स्थानों से होते हुए थाने पहुंचा। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गाड़ियों की सघन चेकिंग भी चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस का काम आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है. अपराधियों के दिल में पुलिस का डर पैदा होने से अपराध पर काबू पाया जा सकता है. इसलिए पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सड़क पर उतार कर फ्लैग मार्च किया है। फ्लैग मार्च के दौरान अफवाहों से दूर रहने की नसीहत दी गयी है आह्वान किया गया कि संदिग्ध मामला संज्ञान में आने की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उप्रदवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

और नया पुराने