आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बुझाई गई आग।
सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के टड़वा बद्दोपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन में लगभग 10:30 बजे कृष्णानंद मोदनवाल के घर के ऊपरी तल पर विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर के लोग मकान के निचले तल पर मौजूद थे।
आग लगने के थोड़ी देर बाद ही मकान से आग की लपट और धुआं निकलने लगा,तब परिवार के लोगों को जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीणों ने पानी से आग पर काबू पाया। इस बीच कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब आग पूरी तरह से बुझाया गया। जीयनपुर कस्बे के टड़वा बद्दोपुर मोहल्ले में कृष्णानंद मोदनवाल पुत्र गिरधारी मोदनवाल का मकान है।सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घर के ऊपरी तल पर आग लग गई।आग से घर में रखा लगभग चालीस हजार नकद, राशन,रजाई गद्दा एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।आग से कृष्णानंद की पत्नी रागनी और रोहित मोदनवाल की पत्नी के जेवर और नकदी और जेवर भी जल गए।