Breaking News

शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए मनाया काला दिवस


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मांलटारी, आजमगढ़ के शिक्षकों एवम कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आज काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। 
महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्ता ने कहा कि -” पुरानी पेंशन हमारा हक है और हम बिना पुरानी पेंशन के लिए मानने वाले नहीं है। यह हमारे बुढ़ापे की लाठी है जिससे हमारा भविष्य जुड़ा हुआ है।सरकार को इसे हमे दे देना चाहिए।”नई पेंशन हमें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

 प्रदर्शन में प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर हसीन खान, प्रोफेसर प्रेमचंद्र यादव, प्रोफेसर प्रशान्त कुमार राय, डॉक्टर जगदीश कुमार, नितेश कुमार जायसवाल, डॉक्टर शुभ्रा श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार,डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, दान बहादुर यादव, डॉक्टर दुर्गेश गौतम, मनोज कुमार, दीनानाथ मिश्रा, नित्यानंद यादव, उपेन्द्र कुमार राय, जनार्दन राय, प्रवीण कुमार राय सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने