Breaking News

नवोदय पब्लिक स्कूल का पूर्व विधायक बंदना सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित दोहरीघाट रोड धर्मकांटा के सामने नवोदय पब्लिक स्कूल का शुभारंभ पूर्व विधायक बंदना सिंह ने फीता काटकर किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि- इस विद्यालय के खुल जाने के बाद क्षेत्र के लिए और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था मिल रही है। वहीं बेहतर शिक्षकों द्वारा उनके जीवन को संवारने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा जताई की आने वाले समय में इस विद्यालय के चलते बच्चों का भविष्य संवरेगा।
मैनेजर क्लिफोर्ड मार्कसीजर ने बताया कि- हम लोगों का में फॉक्स बच्चों के जड़ मजबूत करने का होगा शुरुआती पढ़ाई व्यक्ति के जीवन में बहुत मायने रखती है। और यदि बच्चे शुरुआत में ही मजबूत रहेंगे तो आगे बढ़ाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। हम उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने का प्रयास करेंगे।
मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्यनाथ ने बताया कि- हम बच्चों को नवोदय विद्यालय, सीएचएस, विद्याज्ञान आदि विद्यालयों में प्रवेश पा सके इसके लिए निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास करेंगे इसके लिए बच्चों को अलग से दो-तीन घटे पढ़ाई कराएंगे। कक्षा 3 से लेकर पांचवी क्लास तक के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा और बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा।

और नया पुराने