Breaking News

सगड़ी क्षेत्र में पटेल समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र के बी आर वर्मा महिला महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट में कल देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन पटेल समाज के द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम का आरंभ लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल रहे। समारोह का संचालन भोजूराम पटेल ने किया अध्यक्षता सुरेश पटेल ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर एच एन सिंह पटेल सगड़ी विधायक ने कहा कि पटेल समाज की एकजुटता में ही भलाई है क्यों कि अलग-अलग बिखरने से समाज टूट जाएगा जिसका दूसरे लोग फायदा उठाएंगे।
समाज के लोग अपने बच्चों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें जिससे आगे चलकर समाज शिक्षित बन सके। कुछ लोगों ने कार्यक्रम में चैता और फगुआ गीतों को गाकर सुनाया वहां उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। सेवानिवृत शिक्षक प्रहलाद सिंह ने पुराने समय के फगुआ गीत को सुनाया जिससे लोगों की याद ताजा हो गई।समाजसेवी दारा सिंह ने खेमटा गीत को सुनाया जिसका लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर रामधारी सिंह ,सुरेश सिंह, बसंत सिंह ,राम सिंह पटेल ,अनिरुद्ध सिंह, रामकेवल सिंह ,सुनील सिंह, श्यामा सिंह ,संजय सिंह ,लालसा सिंह ,रामलेश सिंह ,मनोज राजभर , आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने