आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ में गोगा भीखी शाव त्रिमुहानी जीयनपुर रोड पर साहिब कृपा सेनेट्री एंड हार्डवेयर स्टोर का पूर्व चेयरमैन पारसनाथ सोनकर व कन्हैया जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान पारसनाथ सोनकर ने कहा कि- इस दुकान के खुल जाने के बाद नगर पंचायत सहित आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उनको कम रेट पर गुणवत्तापूर्ण सामान अपने ही बाजार में उपलब्ध मिल जाएगा।
वही कन्हैया जायसवाल ने कहा कि- हार्डवेयर के कुछ सामानों को लेने के लिए लोगों को शहरों की तरफ जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी और यह सामान अपने ही बाजार में उचित रेट पर उपलब्ध होगा।
प्रोपराइटर मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि- हर प्रकार की पाइप, टोटी, मोटर, टंकी, हेंड पंप, फीडिंग एवं बोरिंग आदि के समान उचित रेत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही सामानों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा उन्होंने अजमतगढ़ नगर पंचायत सहित आसपास के लोगों से अपील किया है कि एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।