आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
जीयनपुर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शिव बारात व शोभा यात्रा शिव बारात की झांकी में उड़े अबीर व शिव बारात व शोभा यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी और शिव शंकर के नृत्य ने मन मोहा डीजे के धुन पर झूमे सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त जीयनपुर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे शिव बारात व शोभा यात्रा की झांकी जीयनपुर कस्बे में निकली जिसमें में शिव की प्रतिमा व डीजे ढोल नगाड़ा के साथ शिव के गण व भक्त शिव बारात की झांकी में सैकड़ों की संख्या सम्मिलित होकर कोइरियापार पोखरा के मंदिर से झांकी का शुभारंभ बाबा हर शंकर दास ने विधि विधान पूर्वक किया जो खनगहबहरामपुर होते हुए जीयनपुर चौक पर शिव बारात में कस्बा के नौजवानों ने झूम कर नाचे जिसके बाद हसन पट्टी,टड़वा बद्दोपुर,आजाद नगर, आदर्श नगर, समता नगर होते हुए देर शाम को प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचीं। शिव बारात व शोभा यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी व शिव शंकर का नृत्य मन मोहक रहा जिसका कस्बावासीयों ने आंनद उठाया व आकर्षण का केंद्र रही इस दौरान अबीर व भस्म बरात में उड़ती रही इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा जो शोभायात्रा के आगे आगे चल रहा था वही यातायात प्रभावित न हो के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे जिसमें मुख्य रुप से सुनील सोनी, आनंद तिवारी,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदू यादव,मुन्ना यादव, हिमांशु जायसवाल,मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,डब्लू गुप्ता,आलोक,सोनू चौरसिया सहित जीयनपुर वासी सम्मिलित रहे।