Breaking News

श्री केन सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के श्री केन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। यह विशेष शिविर 2 मार्च से 8 मार्च तक चला। शिविर में सैकड़ों स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व देश भक्ति गीत गाकर सबका मन मोह लिया l 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से जो सीख मिलती है वह उनके भविष्य में जीवन भर काम आएगी। विकट परिस्थितियों से निपटने का हुनर और सामाजिक ज्ञान का विकास शिविर के माध्यम से होता है। मैं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुशर्रत शाहीन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एकीकरण का प्रतीक है, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है।बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। सयंम स्वयंसेविकाओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। 
वहीं प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- इस शिविर के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। आपसी भाई चारा के साथ राष्ट सेवा, शिक्षा और विभिन्न पहलुओं को जानने एवं समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने इन सात दिनों में जो कुछ भी सीखा वह इनके जीवन पर्यंत काम आएगा। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी मंजू दुबे, प्रियंका यादव, नम्रता राय, अंगद भारद्वाज, अनुपमा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने