आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव से दो घरों से बंधी भैंस को चोर खोल ले गए। पीड़ित व्यक्तियों ने तहरीर देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। वही चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमसर गांव निवासी बालमुकुंद राय पुत्र जवाहिर राय व हरिहर यादव पुत्र बिरजा यादव के घर पर बंधी भैंस को बीती रात चोर खोल ले गए। सुबह जब नींद खुली तो बालमुकुंद राय व हरिहर यादव ने देखा कि उनकी भैंस गायब है। वही बालमुकुंद राय वह हरिहर यादव ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उसमें एक स्कॉर्पियो और तीन व्यक्ति दिख रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति का आधा फेस दिख रहा है। वही जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर बालमुकुंद राय व हरिहर यादव ने तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वही चोरों के इस आतंक से पूरा गांव भयभीत हैं।