आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित मेन चौक से अजमतगढ़ रोड पर बॉम्बे मोबाईल रिपेयरिंग सेंटर एंड एसेसरीज का शुभारंभ जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- इस दुकान के खुल जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अपने ही बाजार में उचित रेट पर उपलब्ध होगा। वहीं प्रोपराइटर तालिब खान ने बताया कि हमारे यहां रिपेयरिंग, कलर प्रिंट, फ़ोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार प्रिंट, मोबाईल रिचार्ज सहित मोबाईल आदि सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जाएगा उन्होंने आसपास के लोगों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की।