आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
सांसद प्रत्याशी श्री 108 उमाशंकर महाराज जी ने पहुंचकर दी आर्थिक मदद।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के उमरी शेखपुर गांव में शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक 50 हजार नगद लैपटॉप सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख सांसद प्रत्याशी श्री श्री 108 उमाशंकर महाराज जी व भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने पहुंचकर दी आर्थिक मदद।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे उमरी शेखपुर गांव के निवासी रामकरण चौहान के बंद घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें 50 हजार नगद सहित लैपटॉप सहित कपड़े रजाई गद्दा 5 कुंतल गेहूं पांच कुंतल चावल गुड व भूसा सहित अन्य सामान जलकर हुआ राख आनन फानन में ग्रामीणों ने जुट कर दीवाल तोड़कर कड़ी मशक्कत कर आप पर काबू पाया तब तक आग से किसान रामकरण की लाखों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया वहीं सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट सगड़ी तहसीलदार को प्रेषित की। वहीं शनिवार को भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव के साथ सांसद प्रत्याशी श्री श्री 108 उमाशंकर महाराज जी ने दर्जनों समर्थकों के साथ उमरी शेखपुरा गांव में पहुंचकर रामकरण के घर में लगी आग को देखा और सांत्वना दी वहीं प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया स्वत: रामकरण के परिजनों को आर्थिक मदद दी वही आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता का आश्वसन दिया।