आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक पर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी एंटी रोमियो प्रभारी ने युवक पर दर्ज कराया मुकदमा छात्र पर अश्लील कमेंट कर वीडियो किया वायरल दर्ज हुआ मुकदमा ढूंढ रही पुलिस।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के युवक सुनील यादव उर्फ लाला निवासी चुनूगपार मोड़ अर्जुन पट्टी ने इंस्टाग्राम पर साइकिल से जा रही छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक ने अश्लील कमेंट कर वीडियो अपलोड कर दी जिसको स्वत संज्ञान में लेते हुए प्रशिक्षु एस आई एंटी रोमियो प्रभारी अमित कुमार वर्मा ने स्वत: संज्ञान लेकर जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर युवक के विरुद्ध धारा 294 आईपीसी व सूचना प्रौद्योगिकी धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया वहीं शनिवार को जीयनपुर पुलिस ने सुनील यादव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में उक्त वीडियो अपलोड करने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तो वहीं लोग आपस में तरह-तरह की उक्त घटना को लेकर चर्चा परिचर्चा करते रहे।