आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री रघुनाथ प्रसाद शाहू महाविद्यालय हरैया में स्काउड गाइड शिविर का आज समापन हो गया। शिविर का शुभारंभ 6 अप्रैल को प्राचार्य रामअवतार मौर्य द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक राम निवास यादव, सत्येंद्र यादव, एवं बन्दना पटेल ने प्रशिक्षुओं से शिविर के नियम व प्रशिक्षण को आत्मसात करने पर बल दिया। कहा ऐसा करके लोग अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है। वही महाविद्यालय प्रबंधन प्रेम कुमार गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म सुरक्षा हेतु स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। प्राचार्य राम अवतार मौर्य ने कहा कि सामूहिक भावना का विकास करने के उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों की टोली का निर्माण, विद्यार्थियों को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचारका अभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है जो उनके भविष्य में काम आएगा। शिविर के निरीक्षण कर्ताओं में यूनियन बैंक हरैया के प्रबंधक, महाविद्यालय प्रबंधन प्रेम कुमार गुप्ता, विपुल कुमार गुप्ता, प्राचार्य राम अवतार मौर्य, एवं महेंद्र नाथ यादव, बृजराज यादव, शिवबचन, विनोद यादव, प्रशांत पांडेय, कमला कांत, कुसुम श्रीवास्तव, रेनू सिंह मौजूद रही। शिविर का समापन आज किया गया जिसमें छात्रों द्वारा टेंट निर्माण एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।