आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सपा कार्यकर्ताओं की ताकत जनता के आशीर्वाद से आजमगढ़ में होगी ऐतिहासिक जीत: धर्मेंद्र यादव
आज़मगढ़: इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के रोहुवार,बैदौली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव ने किया ।अध्यक्षता राम नगीना यादव ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव लोकसभा सीट सदर के प्रत्याशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर और जनता के आशीर्वाद से आजमगढ़ में ऐतिहासिक जीत होगी।
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के आने से पार्टी बहुत मजबूत हुई है यह चुनाव समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक वोटो से जीतेगी। केंद्र में बनने वाली सरकार उत्तर प्रदेश के रास्ते से बनती है इस बार उत्तर प्रदेश के का रास्ता ही बंद हो जाएगा भाजपा के लिए। डबल इंजन की सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिलाओं के साथ अत्याचार चरम सीमा पर है।
संविधान से जो अधिकार लोगों को मिलना है उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार छीनना चाहती है इसलिए संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट करें।
सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि सगड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 50000 वोटो से धर्मेंद्र यादव को जीताएगे। भाजपा सरकार में जो तमाम भ्रष्टाचार हुए हैं ।यह भी मोदी की गारंटी में आता है। कार्यकर्ता सम्मेलन में गायक कलाकारों ने अपने गीत के माध्यम से समा बांध दिया।तो वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने भी पार्टी के गीत को कार्यकर्ताओं को सुनाया इसके बाद गायक कलाकार विजय लाल यादव ने भी अपने गीत के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ,एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद ,अखिलेश यादव ,राम सिंगर यादव, राम सिंह पटेल , संजय पटेल ,मनोज राजभर, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।