Breaking News

पैमाइश के दौरान हुई मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्ग की पैमाइश करने गए  लेखपाल रघुवंश सिंह की प्रधान पति और उसके समर्थकों ने शुक्रवार को नापी के दौरान ही लाठी,राड और डंडों से जमकर पीटा और सरकारी कार्य में व्यवधान किया गया और सर्किल के नक्शे को फाड़ दिया। लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में प्रधान पति श्याम अचल राजभर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। 
ग्राम सभा भुवना बुजुर्ग की प्रधान रीना देवी ने चार अप्रैल 2024 को उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में आरसीसी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गाटा संख्या 748 के दक्षिणी छोर पर नवीन रास्ते के निर्माण का सीमांकन अभी बाकी है। काम चल रहा है। परंतु अमरेश राय उर्फ अंशु इत्यादि ने जेसीबी से मिट्टी की अत्यधिक मात्रा में खुदाई कर दी है।जिससे काम में व्यवधान आ रहा है। मना करने पर उक्त व्यक्ति आमादा फौजदारी है। प्रधान के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को स्वयं जाकर नियमानुसार समाधान करने का निर्देश 4 अप्रैल 2024 को दिया था। जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर देकर  लेखपाल रघुवंश सिंह ने कहा कि एसडीएम के आदेश के अनुपालन में भुवना बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 748  का सीमांकन शुक्रवार को किया जा रहा था। मौके पर प्रधान पति श्याम अचल राजभर,अनिल राजभर,अभय राजभर,जितेंद्र राजभर और रविंद्र राम राजभर गोल बनाकर उपस्थित थे।पैमाइश की शुरुआत से ही उक्त लोग विवाद करना चाह रहे थे और शासकीय कार्य में बार-बार बाधा पहुंचा रहे थे। उनके मन मुताबिक सीमांकन ना होने पर मुझे धक्का देकर गिरा दिया गया शासकीय नक्शा फाड़ दिया। इस बीच उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त लोगों ने लोहे की पाइप,लाठी,डंडा आदि से मुझे मारा पीटा और जान मारने की धमकी दी।जिससे मुझे काफी चोटें आई है। लेखपाल की तहरीर पर प्रधान पति श्याम अचल राजभर,अनिल राजभर, अभय राजभर,जितेंद्र राजभर और रविंद्र राम के विरुद्ध सरकारी कार्य में व्यवधान करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
वही आज मुखबिर की सूचना के आधार पर चुनुगपार मोड के पास से इस मामले में दो आरोपी श्यामअचल राजभर पुत्र रामेश्वर, रविन्द्र राम पुत्र परशुराम निवासी भुवना बुजुर्ग कोतवाली जीयनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

और नया पुराने