आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
गांव के वृद्ध महिला के दाह संस्कार से घर लौटते समय हुआ हादसा।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चन्ना राम कालिका मंदिर के सामने रविवार की शाम दाह संस्कार से घर लौट रहे अर्टिगा कार सवार की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल राजगीर की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि वर्तमान प्रधान समेत सात लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही डाक्टर ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव में एक वृद्ध महिला का देहांत हो गया था। जिसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गांव निवासी 40 वर्षीय रीखदेव पुत्र स्वर्गीय पुनवासी, 62 वर्षीय मुरली पुत्र स्वर्गीय लालता, वर्तमान ग्राम प्रधान 36 वर्षीय दयाराम यादव पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायण, 40 वर्षीय राजेश पुत्र मानकी, पुत्र स्वर्गीय नंदलाल, 35 वर्षीय गुड्डू पुत्र सुरेश, 65 वर्षीय सुरेश पुत्र स्वर्गीय बुटन, 47 वर्षीय रामनयन पुत्र स्वर्गीय चौथी सभी ग्राम प्रधान की अर्टिगा कार से दोहरीघाट गए थे। दाह संस्कार कर सभी अर्टिगा कर से घर लौट रहे थे कि चन्नाराम कालिका मंदिर के पास आजमगढ़ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और कई बार पलटी खाकर सड़क के किनारे जा पलटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा कार में घायल लोगों को बाहर निकल गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर होते देखा डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने रामनयन को मृत घोषित करते हुए गुड्डू, मुरली, राजेश रिखदेव को इलाज के लिए भर्ती किया तो वही दयाराम अच्छे लाल और सुरेश की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक रामनयन राजगीर का काम कर परिवार की जीविका चलाते थे। मौत की खबर से रो रो कर बुरा हाल है।