Breaking News

दुर्घटना में एक कि मौत प्रधान सहित पांच लोग घायल,दो की हालत गम्भीर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखुरी धनचुला गांव के पास रविवार को लगभग 4:00 बजे आमने-सामने की टक्कर में अर्टिगा सवार की एक की मौत हो गई। वही प्रधान सहीत 5 लोग घायल हो गए । घायलों को सदर के लिए रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
जबकि आर्टिका में सवार रामनयन पुत्र चौथी उम्र 45 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी एवं घायलों में अच्छे लाल पुत्र नंदलाल 23 साल, सुरेश पुत्र बूटन 50 साल,दयाराम ग्राम प्रधान पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायन यादव उम्र लगभग 40,मुराली पुत्र लालू प्रसाद 50,राजेश पुत्र मानकी उम्र 42 ,रिखिदेव पुत्र पुनवासी 45 की हालत गंभीर बताई जा रही है ।बता दे दोहरीघाट से किसी काम से  निपटाकर ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर घर के लिए जा रहे थे की गांव से 2 किलोमीटर पहले जमीन हरखोरी गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रेलर जो पाइप लादी हुई थी अनियंत्रित होकर आर्टिका में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर दुर्घटना हो गई और चीख पुकार मच गई ।ग्रामीणों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस द्वारा लाटघाट एवं अजमतगढ़ सी एच सी को भेजा दिया गया। जहां से डॉक्टर ने सदर के लिए रेफर कर दिया। वही रामनयन को अजमतगढ़ पीएससी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर से प्रधान दयाराम यादव को लाइफ लाइन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

और नया पुराने