Breaking News

जीयनपुर में अल नूर ई-रिक्शा सर्विस सेंटर का शुभारंभ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत बाजार में बिलरियागंज रोड सब्जी मंडी के पास अल नूर ई-रिक्शा सर्विस सेंटर का समाजवादी नेता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अल नूर ई-रिक्शा सर्विस सेंटर के शुभारंभ के साथ अब ई-रिक्शा चालकों को अपने ई- रिक्शा की सर्विस के लिए शहरों की तरफ का रुख नहीं करना पड़ेगा सारी सुविधाएं यहीं पर मिलेंगी। सर्विस सेंटर के प्रोपराइटर शहंशाह खान ने बताया कि- ई-रिक्शा से संबंधित सभी स्पेयर पार्ट्स उचित मूल्य पर मिलेंगे साथ ही उनकी सर्विस भी बेहतर ढंग से की जाएगी। हमारा प्रयास होगा कि जितने भी ई-रिक्शा संचालक हैं उनको बेहतर सुविधा दी जाए। इस दौरान मौके पर इरशाद खान, नजरे आलम खान, आदिल अब्बास, रेहान अहमद, भानु यादव, सगीना चौधरी, अलीम अहमद, जावेद अहमद, राजु व नगर के दर्जों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने