Breaking News

बसपा प्रत्याशी भीम राजभर ने जीत का किया दावा कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में बसपा प्रत्याशी भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक दिया जीत का मंत्र आजमगढ़ सदर लोकसभा के जीत का किया दावा कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4:00 बजे खनगाह बहरामपुर में बसपा प्रत्याशी बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का प्रत्याशी बनने के बाद जीयनपुर में प्रथम आगमन पर सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने माल अर्पण कर जोरदार स्वागत किया वही भीम राजभर ने डॉ भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

इस दौरान अपने संबोधन में आजमगढ़ लोकसभा सदर पर बहुजन समाज पार्टी के जीत का दावा किया भीम राजभर ने कहा कि त्रिकोणी लड़ाई में बहुजन समाज पार्टी की जीत होगी वर्ष 2024 में बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य बहुजन समाज करेगा इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कहा कि आजमगढ़ सदर लोकसभा से संगठन के कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर बहन जी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है आजमगढ़ सदर लोकसभा से जीत का दावा कर भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा इस दौरान दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास भास्कर जिला प्रभारी व संचालन रमाकांत चौहान विधानसभा प्रभारी ने किया इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश विमल रमेश निषाद रमेश राजभर त्रिलोकी अर्जुन कुर्बान आजमी रामवृक्ष गौतम रमेश चंद दयाराम शंभू नाथ सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने