Breaking News

वादकारी व अधिवक्ता में सगड़ी तहसील पर हुई भिड़ंत मचा हड़कंप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

अधिवक्ताओं के आक्रोश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाद कारी को लिया हिरासत में।

आजमगढ-सगड़ी तहसील पर मंगलवार को अधिवक्ता और वादकारी में हुई भिड़ंत अधिवक्ता व वादकारी में जमकर हुई मारपीट अधिवक्ताओं के आक्रोश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वादकारी को लिया हिरासत में सगड़ी अजमतगढ नायब तहसीलदार न्यायालय में वरासत प्रकरण पर आपत्ति को लेकर फाइल में तारीख लेने को लेकर हुई कहा सुनी व मारपीट।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11.30 बजे जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी रामवृक्ष पुत्र सतई वरासत प्रकरण में आपत्ति को लेकर रामसरन से सगड़ी तहसील पर अजमतगढ नायब तहसीलदार रणजीत सिंह के न्यायालय में वादकारी रामवृक्ष के अधिवक्ता पतिराम यादव की अनुपस्थिति में विपक्ष अधिवक्ता मंशा यादव ने फाइल निकाल कर तारीख लेने लगे अपने मुकदमे की पैरवी कर रहे वादकारी से बहस हो गई और बात आगे बढ़ गई न्यायालय में गाली गलौज के साथ  अधिवक्ता और वादकारी आपस में भिड़ गए जिसमें अधिवक्ता को चोट आई वही अधिवक्ता साथी को पीटते देख अधिवक्ताओं ने वादाकारी को दौड़ा लिया जान बचाने की नियत से वादाकारी अधिवक्ता भवन में घुस गया। जहां अधिवक्ताओ ने रामवृक्ष को लात घूंसो से मरने पीटने लगे इस दौरान सीओ सगड़ी शुभम तोदी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर रामवृक्ष की जान बचाई और अपने साथ ले गए। जहां नाराज़ अधिवक्ता सीओ दफ़्तर पहुंच गए। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विवेक पांडेय ने आक्रोशित अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर संबंधित धारओं में मुकदमा दर्ज कर वादकारी को हिरासत में ले लिया वही अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर भेज दिया गया वही वादकारी रामवृक्ष भी अधिवक्ता के विरुद्ध तहरीर देने की बात कर रहे थे। इस दौरान सगड़ी तहसील पर हड़कंप मच गया।

और नया पुराने