Breaking News

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में अंजलि पटेल ने जिले के टॉप टेन में बनायी जगह।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

के एन सिंह इंटर कॉलेज मसूरियापुर की छात्रा है अंजलि पटेल।

आज़मगढ़: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में  सगड़ी तहसील  के.एन.सिंह इंटर कॉलेज मसूरियापुर नैनीजोर की छात्रा अंजलि पटेल ने 576 अंक पाकर जिले के टाप टेन की सूची में जगह बनाई। 96% अंक पाकर उत्साहित अंजलि पटेल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मातापिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि मेरी पढ़ाई में माता-पिता का सहयोग और स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन है।
 बताया कि प्रतिदिन तीन से चार घंटे घर पर पढ़ाई करती हूं। आगे मेरा सपना डॉक्टर बनने का है।
वहीं पर अंजलि के पिता प्रमोद कुमार विद्यालय में चतुर श्रेणी कर्मचारी हैं माता गृहणी है। 

विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने विद्यालय पर मिठाई खिलाकर माल देकर अंजलि पटेल को सम्मानित किया। कहा कि ऐसे बच्चे स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं यह बच्ची जब तक मेरे विद्यालय में पड़ेगी तब तक इसको शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। 
इस दौरान मौके पर शत्रुघ्न सिंह, पटेल विद्यालय के प्रिंसिपल संतोष पटेल, शिक्षक संदीप पटेल शिक्षक आदि लोग रहे।

और नया पुराने