आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में तहसील क्षेत्र के चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसूरियापुर का छात्र समित यादव ने 572 अंक पाकर जिले के टॉप टेन की सूची में जगह बनाई। 95.33 प्रतिशत अंक पाकर उत्साहित समिति यादव ने कहा कि मैं प्रतिदिन 5 से 6 घंटा पढ़ता हूं वहीं पर पिता के साथ खेती के साथ घरेलू कार्य में भी हाथ बटाता हूं ।आगे मेरा लक्ष्य आईआरटी की परीक्षा क्वालीफाई करना है। पिता संतोष यादव ऑटो ड्राइवर है माता शशिकला यादव गृहणी है।
विद्यालय के संरक्षक बृजेश सिंह ने समित यादव को विद्यालय पर मिठाई खिलाकर माला पहनकर सम्मानित किया ।कहा की जिले के टॉप टेन में जगह बनाकर समिति ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।