Breaking News

अज्ञात कारण से मंडई में लगी आग, 8 वर्षीय बालिका की झुलस कर मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

घटना के समय परिजन बगल में शादी के कार्यक्रम में थे।

आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम महुला पीपरौटी निवासी राजकुमार सिंह पुत्र लच्छू के रियासी मंडई में आज सुबह 9:00 बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई।जब तक लोग आग को बुझाते तब तक राजकुमार सिंह की 8 वर्षीय पुत्री अंशिका की झुलस कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज दिन रविवार को समय लगभग 9:00 बजे के करीब महुला पिपरौटी निवासी राजकुमार सिंह पुत्र लच्छू के रीहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई झोपड़ी में सो रही 8 वर्षीय पुत्री अंशिका की झुलसने से मौत हो गई। 
मृतका के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि मेरे चचेरे भाई राम हित के  लड़की की शादी थी। सभी लोग  शादी के कार्यक्रम में बगल में गए हुए थे। मृतिका चार बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। जो कक्षा 2 में पढ़ती थी। पड़ोसियों ने झोपड़ी में आग की लपट को देखकर शोर मचाया झोपड़ी के मालिक को सूचना दिया जब तक सभी लोग इकट्ठा होकर आग को बुझाते। तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया मौके पर लेखपाल ने पहुंच कर रिपोर्ट लगाया। स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।
सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल अग्नि पीड़ितों के यहां पहुंचकर सांत्वना दी। सगड़ी एसडीएम को घटना के बारे में जानकारी दी मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचकर नुकसान का आकलन लेखपाल से करवाए। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी आर्थिक सहायता दी जायेगी।

और नया पुराने