Breaking News

कूटरचित कर 11.5 लाख रुपए लेने के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के कमीशन एजेंट व डीलर को 11.5 लख रुपए कूटरचित कर लेने के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार । 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर 14 मार्च को अमरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी श्रावस्ती एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड नादरगंज लखनऊ में रिकवरी एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं कंपनी मुर्गी दाना का उत्पादन व बिक्री का कार्य करती है के द्वारा तहरीर देकर कंपनी में कार्यरत कमीशन एजेंट व डिलर पर कुटरचित कर 11.5 लाख रुपए अमित सिंह पुत्र रामदुलार सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी भटौली जिनका पूजा पोल्ट्री फार्म है व कंपनी में कमिशन एजेंट व डीलर का कार्य करते हैं पर कूटरचित कर हड़पने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान को जांच सौंपी लाटघाट चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ रविवार को सुबह 8.30 बजे जीयनपुर चौक से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

और नया पुराने