Breaking News

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई छात्रा को विधायक सगड़ी ने किया सम्मानित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अंजलि पटेल ने  576अंक पाकर जिले की टाप टेन सूची में बनायी जगह ।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के  तुलापुर निवासी  प्रमोद पटेल की पुत्री  अंजली पटेल ने 576 अंक पाकर जिले के टाप टेन की सूची में जगह बनाई। अंजलि शिवाजी इंटर कॉलेज रोहुआर की छात्रा है जो के .एन सिंह इंटर कॉलेज मसूरियापुर आजमगढ़ से सम्बद्ध है 
आज शाम को लगभग 4:00 बजे के करीब सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने छात्रा के घर तुलापुर पहुंचकर जहां बच्ची को माला पहनाकर  व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विधायक डॉ  एच एन पटेल  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। समय-समय पर इन्हें गाइड किया जाए व संसाधन उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा की लड़की ने 96% प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र  का नाम रोशन किया है।

 96% अंक पाकर उत्साहित अंजलि पटेल ने कहा कि मेरे पढ़ाई में माता-पिता व स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। बताया कि प्रतिदिन तीन से चार घंटे घर पर पढ़ाई करती हूं।।आगे मेरा सपना डॉक्टर बनने का है। वहीं पर अंजलि के पिता प्रमोद कुमार विद्यालय में चतुर श्रेणी कर्मचारी माता गृहणी है।
इस दौरान मौके पर मनोज राजभर, संतोष पटेल,अनुप सिंह,सिंघासन आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने