Breaking News

पंच चाकू व लाठी से घायल दुकानदार की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गाँव में शर्ट पर च्विंगम लगने को लेकर मामूली सी बात पर पंच चाकू व लाठी से जमकर हुई मारपीट घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल एक की मौत 2 दिन पूर्व की बात को लेकर पांच,चाकू व लाठी से हमले में दुकानदार की मौत दो की हालत गंभीर तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास व हत्या का चार पर दर्ज किया मुकदमा परिवार में मचा कोहराम।
 जानकारी के अनुसार नत्थूपुर गाँव में 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को गांव में स्थित दुकान पर च्विंगम एक बच्चे के शर्ट में लग गई च्विंगम छुड़ाने को लेकर दुकानदार के भतीजे से कहासुनी व देख लेने की धमकी देकर चला गया दो दिन बाद रविवार की बीती रात मस्जिद से नमाज अदा कर दुकान पर जाते समय आक्रोशित बच्चों ने मिलकर पंच , चाकू व लाठी से हमला कर दिया जिसमें अब्दुल कलाम, अराफात, अफजल गंभीर रूप से बुरी घायल हो गये जिसमें रात्रि 12 बजे जिला अस्पताल पर अब्दुल कलाम उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई। वहीं दो अराफात व अफजल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर  चार आरोपितों अहमद(25), रहमद(22), सहबाज(19), सहदाब(17) पर हत्या के प्रयास व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर जीयनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मौत की सूचना पर परिवार गांव व क्षेत्र में कोहराम मच गया वहीं छोटे बच्चे अब्दुल रहीम ने बताया कि बहन समा वर्मा चन्नी उर्फ हरिरा के ललकारने पर चारों बच्चों ने पंच, चाकू व लाठी से हमला बोला जिसमें छुड़ाने गये चचेरे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर घर पर पत्नी शाहिस्ता और दो बेटियां मुजरा मुजरा करो रो कर बुरा हाल रहा वहीं घर पर परिजन व रिश्तेदार  जुट गए मृतक दुकानदार के पास तीन पुत्र अब्दुल रहमान,अब्दुल रहीम व अब्दुल करीम और दो पुत्रिया मुजरा व नुजरा है परिवार में कोहराम मच गया।

और नया पुराने