Breaking News

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में किया गया अंक पत्र वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया 
जिसमें कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 की छात्राओं को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को अजमतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी के द्वारा छात्राओं को मेडल एवं अंक पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी ने प्रेरक भाषण के साथ अतिथियों,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दीं।  इस दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर चंदा सिंह द्वारा कहा गया कि परीक्षा पत्र का वितरण 30 मार्च को ही होना था। लेकिन अध्यापिकाओं के मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण में जाने के कारण आज किया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर चंदा सिंह, प्रिया यादव, सरिता राय, अनुपमा सिंह, शशि प्रभा सिंह, शाइस्ता खातून, सोनी जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने