आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: भारत परिषद ने गांव सरकार के मुद्दे पर आज़मगढ़ सदर लोकसभा से निर्दल प्रत्याशी संत श्री श्री 108 उमाशंकर महाराज का समर्थन किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव और संत श्री श्री 108 उमाशंकर महाराज ने संयुक्त रूप से आज सुखमदत्त नगर स्थित बेचू यादव के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
जिसमें बेचू यादव ने बताया कि आज उमाशंकर महाराज जी ने भारत परिषद की सदस्यता ग्रहण की है और संगठन ने इस लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन किया है। आगे उन्होंने बताया कि संवैधानिक अधिकार गांव सरकार के मुद्दे को वह अपने हैंडबिल व प्रसार प्रचार सामग्री में लिखित रूप से सम्मिलित करेंगे। चुनाव बीतने के बाद सदन में गांव सरकार लागू करने के लिए आवाज उठाएंगे। इसके साथ ही चुनाव बीतने के बाद भी गांव सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन की तरफ से बेचू यादव ने उनका स्वागत किया है। वही निर्दल प्रत्याशी संत श्री श्री 108 उमाशंकर महाराज जी ने बताया कि भारत परिषद के विचारों से मैं पूर्णतया सहमत हूं। हमारी बात आज बेचू यादव से हुई गांव सरकार का मुद्दा वास्तव में समाज हित के लिए है। जिसकी लड़ाई आगे लड़ी जाएगी और जनता ने यदि मेरा साथ दिया तो गांव सरकार की आवाज पार्लियामेंट में गूंजेगी।