आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
एक घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, आग बुझाने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड।
सगड़ी (आजमगढ़,): जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर चकिया गांव में शुक्रवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से नागेंद्र यादव के मकान में आग लग गई। हवा झोकों के चलते कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप पकड़ लिया और बगल के दो घरों को भी अपने चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार छतरपुर चकिया निवासी नागेंद्र यादव पुत्र कैलाश यादव के मकान के सामने मंडई बनी हुई है। जिसमें बिजली के तारों की स्पार्किंग के चलते चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते मंडई में आग लग गई। अभी घर के लोग कुछ समझ पाते की हवा के झोंके के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घर के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी जुट गए और आग बुझाने लगे। ग्रामीणों के लाभ प्रयास के बाद भी पड़ोसी रामविलास यादव और आशीष यादव के मकान को भी आग ने अपने लपेटे में ले लिया। आग लगने से नारेन्द्र यादव का कलर टीवी, फ्री, कपड़ा,सिलाई, मशीन, गेहूं,3 कुंतल सरसों, दो कुंतल चावल, 4 कुंतल,लगभग दो लाख का जेवर और बीस हजार नकदी जलकर जल गया।रामविलास यादव का तीन कुंतल गेहूं, 2 कुंतल सरसों,पानी की टंकी, रजाई सहित हजारों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आए रामाशीष यादव का पांच पीस सूटकेस, रजाई, गद्दा, गेहूं,चावल, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान भी जलकर बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग और काबू पा लिया था।