Breaking News

टिनी टोट्स स्कूल मोहम्दाबाद रोड, चांदपार जीयनपुर में किया गया अंक पत्र वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के टिनी टोट्स स्कूल मोहम्दाबाद रोड, चांदपार जीयनपुर में अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 
जिसमें नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा के बच्चों को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को जीयनपुर नगर पंचायत चेयरमैन पुरुषोत्तम यादव के द्वारा छात्राओं को मेडल एवं अंक पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन पुरुषोत्तम यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरष्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम होता है। यह कार्यक्रम स्कूल समुदाय के भीतर छात्रों की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता, पाठ्येतर गतिविधियों और योगदान का जश्न मनाता है। इस दौरान डायरेक्टर उमाशंकर यादव ने अपने प्रेरक भाषण के साथ अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दीं।

और नया पुराने