आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स विद्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे विद्यालय पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11:00 बजे से एक बजे तक सेंट जेवियर्स विद्यालय पर मदर्स डे पर समारोह पूर्वक विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का न्यायिक उप जिला अधिकारी राजकुमार बैठा वह पूर्व विधायक वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया कार्यक्रम में एलकेजी से लेकर कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर एक से एक बढ़कर एक सांस्कृतिक व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया वहीं कार्यक्रम हिस्सा ले रही माता के लिए खेल खेल में गुब्बारा फुला कर बच्चों को बांधने व पेपर से बच्चों को ड्रेस पहने तक की प्रतियोगिता कराई गई वहीं विजेता माता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मदर्स डे पर केक काटकर धूमधाम से मदर्स डे मनाया गया इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह ने मदर्स डे की शुभकामना दी वहीं विद्यालय के प्रबंधक संजय पाठक ने माता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला वहीं मदर्स डे की शुभकामना दी इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य संजय राय सहित सैकड़ों की संख्या महिला व शिक्षिका सम्मिलित रही।