आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र व मिला पुरस्कार।
सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने किया प्रतिभाग।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया मतदाताओं को जागरूक विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र व मिला पुरस्कार सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने किया प्रतिभाग।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 तक सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर मेंहदी प्रतियोगिता कर मतदाताओं को जागरूक किया गया जिसमें कक्षा 9 से लेकर इंटर तक की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया व विद्यालय के महिला अभिभावकों के हाथों पर मतदाता जागरूकता पर एक से बढ़कर एक मेहंदी का छात्र-छात्राओं में निर्माण किया मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार बैठा ने मेहंदी प्रतियोगिता का निरीक्षण कर छात्राओं व मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही महिलाओं का उत्साहवर्धन किया इस दौरान लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर राष्ट निर्माण के लिए प्रेरित किया वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में सम्मिलित महिलाओं को छात्राओं के द्वारा गुलाब का फूल व उपहार देकर सम्मानित किया गया वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक संजय पाठक ने पुरस्कार देखा सम्मानित किया वहीं सम्मिलित सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया इस दौरान मुख्य रूप से रंगोली प्रतियोगिता में आराधना राय निशु मीनाक्षी सीमा सन्नी बेगम अर्चना श्रीवास्तव मोहिनी बिना जागृति संजना सहित दर्जनों की संख्या में मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सा लिया।