Breaking News

सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का रजादेपुर मठ पर भंडारा के साथ हुआ समापन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध राजदेपुर मठ पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य रूप विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन के साथ हुआ समापन श्री राम के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र महायज्ञ में राम कथा व रासलीला का भक्तों ने उठाया आनंद।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 9 बजे से रजादेपुर मठ के यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य ओंकार नाथ त्रिपाठी द्वारा हवन पूजन के साथ विधि विधान पूर्वक विष्णु महायज्ञ का भव्य रूप से समापन किया गया इस दौरान रजादेपुर मठ पर आस पास के सैकड़ो की संख्या लोग सम्मिलित हुए समापन के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर जय श्री राम के नारे लगाये इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया जय श्री राम के जयकारों से गूंज वहीं प्रतिदिन की बात समापन पर राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही वहीं लोगों ने झांकी का दर्शन और पूजन करके सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भक्तों ने राम कथा का रसपान कर महायज्ञ का आंनद लिया। यज्ञकर्ता बाल महंत शिवसागर भारती ने विष्णु महायज्ञ में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान यशवंत सिंह सोनू,तेज भान तिवारी, पंडित ओंकार नाथ त्रिपाठी,दीपक उपाध्याय सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने