आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पति की तहरीर पर जीयनपुर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज।
आज़मगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपार गांव निवासिनी मंजु सिंह पत्नी हरेंद्र सिंह उम्र 44 वर्ष एक सप्ताह पूर्व घर से परिजनो को बिना बताए लापता हो गयी। अपना मोबाइल भी साथ में नहीं ले गयी। शिक्षिका के लापता होने के दिन से ही परिजन और रिश्तेदार इधर-उधर खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन अब तक कहीं पता नहीं चला। थक हारकर शिक्षिका के पति हरेंद्र सिंह ने जीयनपुर थाने में 2 दिन पूर्व तहरीर दिया कि मेरी पत्नी मंजू देवी बिना बताए कहीं लापता हो गई है खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। पति की तहरीर पर जीयनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शिक्षिका के पति हरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी b.ed है एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में लगभग 15 वर्षों तक सेवा किया लेकिन बाद में उसे विद्यालय से निकाल दिया गया। लगभग 1 वर्ष से इलाहाबाद में रहकर मास्टरी के भर्ती की तैयारी कर रही थी। लेकिन उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया है। जिसके कारण कुछ दिनों से वह घर पर रह रही थी। 20 वर्ष और 17 वर्ष के दो बेटे भी हैं जो अपनी माता के लापता होने के दिन से याद में आहत हैं।