सगड़ी विधानसभा में हुआ सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के जीयनपुर बाजार में एक निजी मैरिज हाल में सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह के आयोजट डॉ एच एन सिंह पटेल विधायक सगड़ी रहे।
 अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जियनपुर नंदलाल यादव उर्फ नंदू ने किया। संचालन कौसर भाई ने किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा आजमगढ़ में जीत मिली है कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ होते हैं भाजपा सरकार के दमनकारी नीतियों के कारण इंडिया गठबंधन को सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर वोट किया जिससे सदर लगा लोकसभा आजमगढ़ से अच्छे वोटो से प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव विजई रहे ।सम्मान समारोह को पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल ,उधम सिंह राठौड़, राजू मिश्रा ,राम सिंह पटेल, विद्यासागर सिंह पटेल, विजय सिंह पटेल ,  परदेसी राम ,ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल वर्तमान विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फूल का माला पहनकर सम्मानित किया और गले से लगा लिया इस अवसर पर हारुन खान ,जगदीश यादव ,अध्यक्ष विधानसभा सगड़ी, राम सिंह पटेल, राम शब्द यादव मनोज राजभर संजय पटेल हंसराज चौहान मुस्तकीम दुर्ग विजय राम विद्यासागर सिंह पटेल परमहंस सिंह पटेल मनोज पटेल अनिल पटेल वंशराज पटेल बलराम पटेल अनिरुद्ध पटेल रामकेश सिंह पटेल प्रेम सिंह पटेल सहित पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने