Breaking News

सिपाही को चढ़ा रील बनाने का नशा, एसपी ने किया लाइन हाजिर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव 

सिपाही द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ा, एसपी ने किया लाइन हाजिर व जांच के दिये आदेश।

आज़मगढ़ :-  पुलिसकर्मी द्वारा रील बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट करना भारी पड़ गया, जिले के जीयनपुर कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल विकास यादव ने भोजपुरी गाने पर फिल्मी अंदाज में चश्मा पहनते हुए मुस्कुराकर मोछ को ऐठते हुए साथी सिपाहियों के साथ बैठकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जहां यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई। जनपद आजमगढ़ में रील बनाने वालों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक सिपाही ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील बनाकर पोस्ट कर दी।

 जिले के जीयनपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी विकास यादव पर रील बनाने का ऐसा सोशल मीडिया पर नियमों को ही भूल गया। उसका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया इंटाग्राम पर वायरल हो गया है। जिसमें वह अपने साथी सिपाहियों के साथ बैठकर रील बना रहा है, रील बनाने के बाद उसने इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तत्काल आरक्षी विकास यादव को लाइन हाजिर करते हुए उसके विरुद्ध विभागीय जांच करने का आदेश भी दे दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरक्षी का यह कृत्य उ.प्र. पुलिस के सोशल मीडिया नियमों के विरुद्ध है, जिसके लिए उसे लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। कहा कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

और नया पुराने