Breaking News

जिलाध्यक्ष पद के लिए 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कार्यालय पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गहमा गहमी मची रही। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी डॉ० जयपाल सिंह व्यस्त के समक्ष 56 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। जिसमें सभी लोग जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारी कर रहे हैं। तो वही बृजेश कुमार दुबे जाफरपुरी ने भी अपने दावेदारी पेश की और कहा कि हमने भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत दिनों से कड़ी मेहनत की है और मैं भारतीय जनता पार्टी का 1997 से सदस्य रहा हूं और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल सदस्य भी रहा हूं। तीन-तीन बार जिला महामंत्री और इस समय में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान का सह संयोजक रहकर पार्टी के साथ ही जनता की भी सेवा कर रहा हूं। श्री दुबे ने कहा कि अगर मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना जाता है तो पार्टी और लोगों के हितो में पूरी कड़ी मेहनत के साथ सेवा करना चाहता हूं। इसलिए मैंने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। अगर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद मिला तो वादा करता हूँ कि आने वाले 2027 के चुनाव में मैं आजमगढ़ की दसों विधानसभा सभा सहित दोनों लोकसभा सीटों को बीजेपी के पक्ष में दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करूंगा। मैं भाजपा का एक समर्पित सिपाही हूँ और हमेशा रहूँगा। इस दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, बृजेश कुमार यादव, दिलीप कुमार मिश्रा, अजय सिंह सहित 56 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की।

और नया पुराने