Breaking News

पूँजीवाद,विरासत एवं जातिवादी राजनीति को समाप्त करेंगे- शशांक शेखर 'पुष्कर'


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ - राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये जनपद आजमगढ में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान  आजमगढ के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव द्वारा भँवरनाथ व लालगंज के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता,साहिल कन्नौजिया,आदर्श प्रजापति,सुजीत गुप्ता,अरुण यादव, विकास त्रिपाठी कंधरापुर में डॉ हरिओम पाठक सहित तमाम शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए श्री शेखर ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होने के साथ-साथ समाज के लिये आईने का कार्य करती है l मीडिया के सहयोग एवं युवाओं के दम पर देश व प्रदेश से पूँजीवाद,विरासत एवं जातिवाद की राजनीति को समाप्त किया जा सकता है l 
            उन्होंने जनपद को साहित्यिक,साँस्कृतिक,राजनैतिक विरासत बताते हुए उस धरोहर को संवारने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया है ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके l भारत को वास्तविक भारत बनाये रखने के लिये मंच दृढ़ संकल्पित है l

और नया पुराने