महाराजा सुहेलदेव देव राजभर की मूर्ति का सगड़ी विधायक ने किया अनावरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रसूलपुर कोठिया ग्रामसभा में महाराजा सुहेलदेव देव राजभर की मूर्ति का अनावरण बतौर मुख्यातिथि सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि डा० रामदुलार राजभर पूर्व मंत्री ने मूर्ति का अनावरण कर नमन किया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस मौके पर सगड़ी विधायक ने कहा कि- यह प्रतिमा न केवल महाराजा सुहेलदेव के बलिदान को याद दिलाएगी, बल्कि युवाओं को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरित भी करेगी।
हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति स्थापित हुई है। यह हमारे गौरवशाली इतिहास की पहचान है। वहीं वक्ताओं में पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, डॉ चिंतामणि राजभर, अबू साल्हे, रमेश निषाद, रामबुझ राजभर, आदि लोगों ने भी सम्बोधित करते हुए, महाराजा सुहेलदेव देव राजभर के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन कर्ता धर्म देव राजभर एवं रामविलास राजभर ने आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज राजभर विधायक प्रतिनिधि ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश यादव विधानसभा अध्यक्ष सपा, श्रवण कुमार गोपाल, अशोक, राजबलि, अम्बरीष राय, डॉ चिंतामणि राजभर, रमेश निषाद, विनोद राजभर, रामबिलास, बोझा राजभर, छेदी राजभर, तारकेश्वर, फागु राजभर, दुक्खि राजभर, लोरिक राजभर, रमाकांत यादव, कन्हैया राजभर, ओमप्रकाश सिंह पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने