आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का रोवर्स/ रेंजर्स का समागम का भव्य उद्घाटन हुआ। इस समागम में छ: महाविद्यालय की 12 टीमें जिसमें आजमगढ़ से 1.राम नरेश पी जी कॉलेज चंगाई पुर रोवर्स रेंजर्स प्रथम 2 श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ रोवर्स रेंजर्स द्वितीय 3.ओम प्रकाश मिश्र पी जी कॉलेज फुलेश रोवर्स तृतीय 4.राम देव मेमोरियल पी जी कॉलेज रानीपुर रजमो रेंजर्स तृतीय तथा मऊ से 1.ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज मोलनापुर मऊ रोवर्स प्रथम 2.डी सी एस के मऊ रोवर्स द्वितीय 3.सर्वोदय पी जी कॉलेज घोषी रोवर्स तृतीय 4.डी सी एस के मऊ रेंजर्स प्रथम 5.ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज मोलनापुर दुबारी रेंजर्स द्वितीय 6.एच एम पी जी कॉलेज पियुवाताल मऊ रेंजर्स तृतीय प्रतिभाग कर रही हैं। इस विश्वविद्यालय स्तरीय समागम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीनानाथ विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार मिश्रा प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख अजमतगढ़ प्रोफेसर शरवेश पांडेय और प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव प्राचार्य श्री देव भास्कर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत साक्षी वंदना और पूजा ने की।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर हसीन खान और अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देव भास्कर तिवारी ने कहा कि रोवर्ष और रेंजर समाज में एक आंदोलन है। आपको सरकार एक अलग दायित्व दी है। आप हमेशा अच्छे कार्य करके समाज में अपना योगदान दें। नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। प्रोफेसर शरवेश पांडेय ने कहा कि जीवन में अनुशासन बनाए रखना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम से हम अनुशासन सीखते हैं। आपने एक स्लोगन जहां कम वहां हम भी दिया। मनीष मिश्र ने कहा कि यह एक अद्भुत समागम है जिससे भारत समृद्ध हो रहा है। समाज सेवा करना ही जीवन है। दीनानाथ ने कहा कि जीवन को साधना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अनुशासन से जीवन में बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकते हैं। यह ऋषियों का देश है।आप ऐसा काम करे जिससे समाज में अच्छा संदेश जाय।आप अपनी भाषा को समृद्ध बनाए जिससे देश समृद्ध हो। अध्यक्ष प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ की धरती साहित्य और ऋषियों की धरती है। आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है। इस तरह के आयोजन से छात्रों के शारीरिक और मानसिक गुणों का विकास होता है।मनुष्य समाज से बहुत कुछ सिखता है। मानव में दया, क्षमा और कर्त्तव्य बोध इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सभी टेक्निकल टीम के प्रभारी के साथ प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्ता, प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, प्रोफेसर प्रेमचंद्र यादव, प्रोफेसर प्रशांत कुमार राय, डॉ0 जगदीश कुमार, नितेश कुमार जायसवाल, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, डॉ0 शुभ्रा श्रीवास्तव डॉ 0 शैलेश कुमार सिंह डॉ 0 दुर्गेश, राजेश कुमार यादव, दान बहादुर यादव प्रभारी रोवर्स, अनंत कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, मनोज कुमार गौतम, डॉ0घनश्याम दुबे डी ओ सी विश्वविद्यालय, डॉ0शैलेश पाठक, डॉ0शशि कुमार मिश्रा, डॉ0अखिलेश तिवारी, डॉ0प्रदीप राय डी ओ सी विश्वविद्यालय, डॉ0मंजुला चौरसिया, डॉ0ममता राय प्रभारी रेंजर्स, डॉ0 मदन गोपाल श्रीवास्तव, डॉ0बाल चंद्र प्रसाद,श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी,सुश्री रिशु यादव,सुश्री अश्वनी मौर्य,सुश्री पल्लवी,श्री दीनानाथ मिश्र,श्री जनार्दन राय,श्री नित्यानन्द यादव,श्री राजेंद्र यादव,श्री उपेन्द्र कुमार राय,श्री दिव्यांशु मिश्र,श्री राज निगम,श्री हरिशरण यादव,श्रीमती उर्मिला,श्री राम बच्चन यादव,श्री इन्द्रकेश यादव,श्री प्रवीण राय,श्री बृजेश शर्मा, श्रीमती उषा राय,श्री ऐनूल हक,श्री एजाज,श्री दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।