Breaking News

विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में विवध कार्यक्रम आयोजित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ में चल रहे विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में दिनांक 09 मार्च को रात्रि में कैंप फायर कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 आर बी त्रिपाठी जी और प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में शांति दूत के रूप में चारों दिशाओं से कबीर वाणी बुरा जो देखन मैं चला…माटी कहे कुभार से…निंदक नियारे राखिए से हुई।आग हुई है रौशन आज आओ आग के पास समूह गान की प्रस्तुति शानदार रही। प्रारंभ में डॉ0राम नरेश पी जी कॉलेज की रोवर्स नाट्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।आज के परिवेश में भौतिक संसाधन के कारण रिश्ते तार तार हो रहे हैं।केकरा में माई रही केकरा में बाबू हो..। रेंजर्स की टीम इसी महाविद्यालय की नृत्य प्रस्तुति में शिक्षा के बावजूद बेरोजगारी की प्रस्तुति भी शानदार रही।श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ के रेंजर्स की टीम की प्रस्तुति पर्यावरण में जल की कमी को नाट्य मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जल संरक्षण में पेड़ के महत्व को बखूबी मंचित किया।इसी महाविद्यालय के रोवर्स की टीम ने केहू देखले हो यार हमरे बलम बऊ रहूं के…सैया मिले लड़कयां मैं क्या करु.. प्रस्तुति शानदार रही।
    मुख्य अतिथि डॉ0आर बी त्रिपाठी ने कहा कि आज के परिवेश में सत्य का रास्ता सबसे कठिन रास्ता है आपको उस पर चलना होगा।सेवा का भाव आप अपने अंदर रखें।यह आपको बड़े से बड़ा पद तक ले जाएगा। मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने किया।  पुनः ओम प्रकाश मिश्र महाविद्यालय फूलेश की रेंजर्स ने बेरोजगारी पर अपनी प्रस्तुति दी।इसी टीम की रोवर्स की प्रस्तुति नृत्य मोरा सैया अभागा ना जागा… भी खूब सराही गई। मोलनापुर दुबारी की रेंजर्स टीम ने देश के वृद्ध लोगों की समस्या पर भावपूर्ण  नाट्य मंचन की प्रस्तुति की।
इस महाविद्यालय की टीम रेंजर्स की प्रस्तुति नृत्य प्रस्तुति रतिया होय गर्मियां ना डोले पवन वा ना ..गोरिया चलेली नैयहरवा बलम अचरा धर के रोए ना..। एच एम पी जी कॉलेज पिवताल रोवर्स की टीम ने सैया मिले लड़कयां मैं करूं.. अब ऑयली पवन डोले..नृत्य प्रस्तुति दी ।इसी महाविद्यालय की रेंजर्स की टीम ने नाट्य मंचन द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 घनश्याम दुबे और डॉ0 प्रदीप राय ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सभी टेक्निकल प्रभारी सहित पूरा महाविद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहा।

और नया पुराने