आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में वंचित अधिकार पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। केक काटकर पार्टी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के बीच सेलीब्रेट किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का कार्यक्रम भी मनाया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनमोहन गुप्ता ने एक संदेश पार्टी कार्यकताओं को दिया कि वंचित शोषित समाज हमारी पार्टी से जुड़े पार्टी हक एवं सम्मान पार्टी दलाने का कार्य करेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो0 डा0 सोभनाथ गुप्ता ने कहा कि सदियों से हमारा समाज लावारिस की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। कोई भी पार्टी हमारे समाज की सुधि नहीं ली जिसको हम लोगो ने संज्ञान में लिया और दल बनाया अब हमारे समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित होकर रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि जो भी कोई व्यक्ति चाहे जिस समाज व धर्म से हो अगर वह वंचित है तो हमारी पार्टी से जुड़े उसे हम न्याय व उसका हक अवश्य दिलाएंगे। सारी पार्टी सिर्फ जनता का हक लूटकर अपना पेट भरने का कार्य किया। जिसकी लड़ाई अब हम लोग लड़ेंगे। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ से आहवान किया कि जल्द ही हम एक हजार गाडिय़ों के काफिले से जूलूस निकालकर पूरे जनपद का भ्रमण करेंगे जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बन्धु अभी से तैयारी में जुटकर पार्टी के कार्यों में लग जायें। कार्यक्रम संयोजक राष्टï्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी जनपद के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिये कार्यकर्ता बहनों एंव भाईयों से अनुरोध है कि अभी से पार्टी को मजबूत करने की दृष्टित्तमी कार्यकर्ताओं को तन,मन, धन, से लगने की आवश्यकता है। पार्टी में अध्यक्ष होने के नाते यह घोषण करता हूँ कि किसी भी कार्यकर्ता भाईयों एवं बहनों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिये पार्टी को सडक़ पर निकलने की आवश्यकता पड़ी तो भी हम तैयार हैं। किसी भी कीमत पर हम किसी के आगे नहीं झुकेगे। कार्यक्राम में अमरेश निषाद, एडवोकेट मिथलेश गुप्ता, मोनिका सिंह, राघवी कंचन, लता गौतम अखिलेश अग्रहरि, दयानन्द मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, अरून गुप्ता, लाला गुप्ता, सुनील सिंह पटेल, प्रद्युम्न गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, लाला गुप्ता, कंचन गुप्ता, गुलाब गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, पंचम मद्देशिया, विशाल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र यादव तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में समापन भाषण में जिलाध्यक्ष भरत मद्धेशिया ने कहा देश में युवाओं की भी भागीदारी किसी भी पार्टी में नहीं है। हमारी पार्टी सभी युवा भाईयों एवं बहनों से अनुरोध है कि पार्टी से जुड़े सबको उनका हक और हिस्सेदारी हमारी पार्टी दिलायेगी।