Breaking News

जैस पब्लिक स्कूल में इफ़्तार पार्टी का किया गया आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

होली,दिवाली ईद मुस्लिमों की ही नहीं पूरे भारतीय सांस्कृतिक का पर्व-अंबिका चौधरी

सगड़ी/आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के जैस पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद में शनिवार को देर शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें गंगा जमुनी तहजीब का बेहतरीन मिसाल दिखाई दी।जिसमें तरह-तरह के पकवान सहित फल फूल शरबत के साथ रोजा इफ्तार किया ।साथ ही साथ रोजा इफ्तार में सैकड़ो लोग शामिल होकर रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत किया।
इस दौरान नमाज अदा की गई और उसके बाद रोजादारो ने इफ्तार किया।इस दौरान सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि होली दिवाली ईद सिर्फ मुस्लिम का ही पर्व नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का पर्व है। रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का अयोजन बड़े शबाब का कार्य है।जो रोजा रखता है ऐसे रोजेदारों को इफ्तार कराना बड़े ही सौभाग्य और शबाब का कार्य होता है।
इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, हवलदार यादव, विधायक नफीस अहमद,विधायक डाक्टर एच एन पटेल,मनीष मिश्रा पिंटू,अजय सिंह, प्रधानाचार्य डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन, शिवगोविंद सिंह, आर पी यादव,शेख अब्दुल्ला,मिर्जा आरिफ बेग,मिर्जा महफूज बेग,मिर्जा अशद बेग,शौकत अली, प्रधान आजिम नोमान,सैकड़ों लोग लोग उपस्थित रहें।

और नया पुराने