Breaking News

सौहार्द थियेटर ग्रुप द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक

आज़मगढ़: रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौहार्द थियेटर ग्रुप एवं सौहार्द साथियों द्वारा एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मीरा का पुरा (लाटघाट) स्थित मस्जिद प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित हुए।


इस कार्यक्रम में श्रीकेश, अमित, अकरम, अशरफ, तारीक, कुसुम दीदी, फिल्म अभिनेता सत्यप्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक ही पंक्ति में बैठकर रोज़ा इफ्तार किया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया गया।

इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम और सहयोग का परिचय देते हुए रमज़ान के पवित्र माह में इंसानियत और आपसी मेल-जोल को बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को मज़बूत करते हैं।

सौहार्द थियेटर ग्रुप ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर इंसानियत को अपनाना ही सच्चा मानव धर्म है। इफ्तार पार्टी में हिंदू-मुस्लिम एकता और समाज में शांति एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का भावनात्मक और प्रेरक वातावरण बना रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सौहार्द थियेटर ग्रुप के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

और नया पुराने