आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: नमस्ते आजमगढ़ स्वर्णिम भविष्य सम्मेलन कार्यक्रम में *अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या* का आयोजन *प्रोफेसर गीता सिंह शिक्षक श्री* अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज आजमगढ़ की *अध्यक्षता* और *प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र अखिल* शिक्षा संकाय श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ *उद्घाटन अतिथि/ सरंक्षक* के दिशा निर्देश में चौधरी गेस्ट हाउस आजमगढ़ में देश से पधारे कवियों और कवयित्रियों के साथ सम्मान सहित देर रात तक चले कार्यक्रम के साथ प्रीतिभोज सहित संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष और उदघाटन अतिथि/संरक्षक और मुख्य अतिथि *डॉ0 प्रियंका मौर्य* सदस्य राज्य महिला आयोग,श्री *लक्ष्मण मौर्य* चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक आजमगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रोफेसर गीता सिंह शिक्षक श्री को *भारत श्री साहित्य सम्मान 2025* और उद्घाटन अतिथि/संरक्षक प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र 'अखिल'को
*राष्ट्र धर्म साहित्य प्रबोधन सम्मान 2025*से प्रशस्ति- पत्र स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर अलंकृत /सम्मानित किया गया।इस अवसर पर लगभग 500 लोगों का आतिथ्य श्रोता बंधुओ का उत्साह देर रात्रि तक बना रहा।कवियों ने भी आजमगढ़ आमंत्रण पर सभी का धन्यवाद किया।
देश से पधारे सभी कवियों और कवयित्रियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम देकर अलंकृत/सम्मानित किया गया।
अपनी कविता पाठ से इस भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में डॉ 0विनीता महक गोंडवी,दीपशिखा प्रतापगढ़,सरोज सरगम पीलीभीत,अनिक कुमार निलय चित्रकूट,विवेक कुशवाहा धौलपुर राजस्थान,घनश्याम मौर्य भ्रमर गोंडा,फायर बनारसी,संजू सिंह लखनऊ,स्वाति हरदोई,विवेक कुमार प्रतापगढ़ी,रूपेश मार्शल,शिव भानु कृष्णा अमेठी आदि ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश प्रतापगढ़ी ने किया।इस अवसर पर राम संजीवन मौर्य ,रमा शंकर मौर्य, डॉ0 राजीव रतन मौर्य ,रमा शंकर वर्मा,सुरेंद्र कुमार वर्मा,सुरेंद्र मौर्य,देवेंद्र कुमार कुशवाहा चौधरी गेस्ट हाउस,विजयानंद कुशवाहा,पुष्कर कुशवाहा,अरुण और कंचन मौर्य आदि उपस्थित रहे।