Breaking News

रोवर्स और रेंजर्स में डी सी एस के पी जी कॉलेज मऊ प्रथम


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में द्वितीय महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का रोवर्स/ रेंजर्स का समागम दिनांक 09 से 11 मार्च 2025 तक चला ।आज दिनांक 11 मार्च को इस समागम का समापन प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता हुआ।
समापन समारोह में सभी महाविद्यालय की रेंजर्स और रोवर्स की टीमों ने अपने अपने झांकी का प्रदर्शन किया।इस झांकी में भारत की संस्कृति और सभ्यता का जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस समागम में रोवर्स में तृतीय स्थान पर डॉ राम नरेश पी जी कॉलेज चंगईपुर आजमगढ़, द्वितीय ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज मोलनापुर मऊ प्रथम स्थान पर डी सी एस के पी जी कॉलेज मऊ रहा।
इस समागम में रेंजर्स में तृतीय स्थान पर ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज चंगईपुर,द्वितीय स्थान पर राम देव मेमोरियल पी जी कॉलेज आजमगढ़ ,प्रथम स्थान पर डी सी एस के पी जी मऊ रहा।
इस समागम में कुल 21 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस समागम में छ: महाविद्यालय की 12 टीमें जिसमें आजमगढ़ से 1.राम नरेश पी जी कॉलेज चंगाई पुर रोवर्स रेंजर्स प्रथम 2 श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ रोवर्स रेंजर्स द्वितीय 3.ओम प्रकाश मिश्र पी जी कॉलेज फुलेश रोवर्स तृतीय 4.राम देव मेमोरियल पी जी कॉलेज रानीपुर रजमो रेंजर्स तृतीय तथा मऊ से 1.ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज मोलनापुर मऊ रोवर्स प्रथम 2.डी सी एस के मऊ रोवर्स द्वितीय 3.सर्वोदय पी जी कॉलेज घोषी रोवर्स तृतीय 4.डी सी एस के मऊ रेंजर्स प्रथम 5.ऋषि राम नरेश पी जी कॉलेज मोलनापुर दुबारी रेंजर्स द्वितीय 6.एच एम पी जी कॉलेज पियुवाताल मऊ रेंजर्स तृतीय की टीमों ने  प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0घनश्याम दुबे एवं नौशाद सिद्दकी ने किया।
   समागम समारोह कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी टेक्निकल टीम के प्रभारी के साथ प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्ता,प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र (कार्यक्रम मीडिया प्रभारी),प्रोफेसर हसीन खान,प्रोफेसर प्रेमचंद्र यादव, डॉ0 जगदीश कुमार,श्री नितेश कुमार जायसवाल, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, डॉ0 शुभ्रा श्रीवास्तव डॉ 0 शैलेश कुमार सिंह डॉ 0 दुर्गेश,दान बहादुर यादव (प्रभारी रोवर्स),अरुण कुमार यादव ,संदीप कुमार यादव,मनोज कुमार गौतम, डॉ0शैलेश पाठक,डॉ0शशि कुमार मिश्रा ,डॉ0प्रदीप राय डी ओ सी विश्वविद्यालय,डॉ0मंजुला चौरसिया, डॉ0ममता राय (प्रभारी रेंजर्स), डॉ0 मदन गोपाल श्रीवास्तव, डॉ0बाल चंद्र प्रसाद,चंद्र प्रकाश द्विवेदी, रिशु यादव, अश्वनी मौर्य,पल्लवी,दीनानाथ मिश्र(लेखाकार) जनार्दन राय,नित्यानन्द यादव,राजेंद्र यादव,उपेन्द्र कुमार राय,दिव्यांशु मिश्र,राज निगम, हरिशरण यादव,श्रीमती उर्मिला, राम बचन यादव,इन्द्रकेश यादव, प्रवीण राय, बृजेश शर्मा, उषा राय,ऐनूल हक,एजाज,दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र ने दी।

और नया पुराने