Breaking News

वार्षिक परीक्षाफल में बच्चों ने दिखाया कमाल, रोशनी चित्रांश बनी स्कूल टॉपर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे, अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह

आजमगढ़ (सगड़ी)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका विद्यालय, कंजरा मोड़ पर गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।


विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रोशनी चित्रांश ने टॉप किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश चंद्र यादव ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और उन्हें मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या रागिनी देवी, उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समारोह में प्रिंस यादव, सुमित यादव, बीएम शर्मा, मीना यादव, शिल्पा विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, पूजा यादव, अंजली यादव, प्रीति, शालू भारती सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।


और नया पुराने