Breaking News

पीएनबी शाखा का हुआ नवीनीकरण


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक लगातार काम कर रही है। बिलरियागंज क्षेत्र के जयराजपुर में पंजाब नेशनल बैंक का नवीनीकरण का उद्घाटन मंडल प्रमुख अमित कुमार, मुख्य प्रबंधक राजन कुमार, शाखा प्रमुख मिथिलेश सिंह कुशवाहा, श्याम जी मिश्र की उपस्थिति में  सम्पन्न् हुआ। 
इस अवसर पर हेड कैशियर हिमांशु शर्मा, सिंगल विंडो ऑपरेटर विपिन शर्मा, बेचन प्रजापति, पी.टी.यस. धनंजय यादव कूू साथ ग्राहक उपस्थित रहें। मंडल प्रमुख अमित कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक की 131वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक द्वारा लॉन्च किये गये नये प्रोडक्ट की जानकारी ग्राहक को दी गयी। उन्होंने कहा कि ग्रहको की सेवा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैंक लगातार ग्राहकों को अच्छी सुविधा प्रदान कर रहा है। हमारे ग्राहकों को बैंक में अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे है।

और नया पुराने